समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लालू यादव का साथ छोड़ रामा सिंह लोजपा रामविलास में गए, चिराग पासवान को लोकसभा चुनाव में फायदा?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में राजनेताओं के पाला बदलने का दौर बदस्तूर जारी है। हाल ही में वैशाली से पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने लालू एवं तेजस्वी यादव का साथ छोड़ दिया। दो दिन पहले बाहुबली रामा सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया और अब वे चिराग पासवान की लोजपा रामविलास में शामिल हो गए। रामा सिंह लोकसभा का टिकट न मिलने पर आरजेडी से नाराज बताए जा रहे थे।

दूसरी ओर, रामा सिंह के लोजपा रामविलास में आने के बाद चिराग पासवान ने खुशी जाहिर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चिराग ने बुधवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामा सिंह फिर से अपने घर में आ गए हैं। वह लोजपा की स्थापना के समय से ही रामविलास पासवान के साथ रहे। उनके दोबारा आने से पार्टी मजबूत होगी।

बता दें कि रामा सिंह वैशाली लोकसभा सीट से 2014 में लोजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद वे लोजपा छोड़कर आरजेडी में चले गए। उनकी पत्नी वीणा सिंह अब भी महनार से आरजेडी की विधायक हैं।

रामा सिंह के लोजपा रामविलास में आने से वैशाली लोकसभा सीट पर पार्टी को खासा फायदा मिलने का अनुमान है। इस सीट पर मौजूदा सांसद वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं। रामा सिंह का क्षेत्र में खासा दबदबा रहा है, इसका फायदा चिराग लोकसभा चुनाव में भुनाने की कोशिश करेंगे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150