समस्तीपुर में जन-विश्वास यात्रा की तैयारी को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक आयोजित
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय महागठबंधन दलों की बैठक भाकपा नेता राम चंद्र महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 25 फरवरी को महागठबंधन के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन-विश्वास यात्रा के दौरान समस्तीपुर आगमन पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ताजपुर में जिला महागठबंधन दलों के जिला अध्यक्षों एवं जिला सचिवों द्वारा तेजस्वी यादव का आगवानी करते हुए 12:00 बजे ताजपुर से चलकर, 12:30 बजे मुसरीघरारी, 1:00 बजे समस्तीपुर कर्पूरी स्मारक, 1:30 बजे कल्याणपुर, 2:00 बजे जतमलपुर तक अगवानी में रहेंगे।
वहीं आगामी 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाले रैली की सफलता हेतु जिला के सभी प्रखंडों में महागठबंधन दलों की बैठक आयोजित कर जिला से 50 हज़ार की संख्या में पटना रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अबू तमीम, राजद की जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती एवं राजेश्वर महतो, माले के जिला सचिव उमेश प्रसाद, माकपा के जिला सचिव रामाश्रय महतो, भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, विधान पार्षद कारी सोहैब, देवेंद्र नारायण झा, ब्रज किशोर रवि, राम चंद्र पासवान, जीवच पासवान, सत्यनारायण सिंह, उपेंद्र राय, ललन कुमार, गंगा प्रसाद झा आदि लोगों ने भी अपने अपने विचार रखें।


