KK Pathak ने दिया इस्तीफा ! क्या है वायरल चिट्ठी की सच्चाई, विभाग में बड़े उथलपुथल की खबरों के बीच प्रभार परित्याग चिट्ठी वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। के के पाठक ने खुद अपने पद को त्यागने की पेशकश की है। उन्होंने अपना आवेदन सौंप दिया है। बता दें कि के के पाठक इन दिनों छुट्टी पर चल रहे थे। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसे स्वीकृत नहीं किया गया है। के के पाठक ने 9 जनवरी को ही अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुद ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद को छोड़ने की इच्छा जताते हुए इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफा का लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
के के पाठक का इस्तीफा सरकार को मिला है। इन दिनों के के पाठक छुट्टी पर गए थे। उन्होंने अपने अवकाश की अवधि दो दिन और बढ़ा ली थी। 16 जनवरी तक वो अवकाश पर हैं। वहीं इस बीच वो मंगलवार को अचानक दफ्तर पहुंच गए थे। के के पाठक को लेकर पहले से कई तरह की चर्चा चल रही थी। उनके इस्तीफे की बात भी सुर्खियों में रही लेकिन इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही थी। अब उनके इस्तीफे का पत्र सामने आया है जिसमें उन्होंने पद त्यागने की इच्छा जतायी है।

KK Pathak ने दिया इस्तीफा ! क्या है वायरल चिट्ठी की सच्चाई, विभाग में बड़े उथलपुथल की खबरों के बीच प्रभार परित्याग चिट्ठी वायरल#Education #EducationDepartment #Teacher #Students #College #University #KKPATHAK pic.twitter.com/1pdu718kDx
— Samastipur Town (@samastipurtown) January 11, 2024
के के पाठक का इस्तीफा :
बता दें कि के के पाठक अवकाश पर गए तो शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव ने अपर मुख्य सचिव का प्रभार थामा है। उन्होंने प्रभार संभालते ही बैठक भी की थी। जबकि कुलपतियों और रजिस्ट्रार के साथ भी हाल में उन्होंने बैठक की। के के पाठक ने इस्तीफा क्यों दिया। इसकी वजह अबतक सामने नहीं आयी है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास जरूर लगाए जा रहे हैं। बता दें कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर के के पाठक ने छुट्टी ली थी।







