समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

रणजी ट्रॉफी में किरकिरी के बाद एक्शन में बिहार सरकार, वर्ल्ड क्लास बनेगा पटना का मोइन-उल-हक स्टेडियम

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम की बदहाल व्यवस्था पर किरकिरी होने के बाद बिहार बिहार सरकार एक्शन मोड में आ गए हैं। नीतीश सरकार इस स्टेडियम का पुनर्विकास कराएगी और इसे वर्ल्ड क्लास बनाएगी। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को मोइन-उल-हक स्टेडियम के पुनर्विकास एवं नवनिर्माण की समीक्षा की। उन्होंने विश्वस्तरीय स्टेडियम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को दो हफ्ते में डीपीआर का काम पूरा कर आगे की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद बताया कि मोइन-उल-हक स्टेडियम में विश्व स्तरीय स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, फाइव स्टार होटल, रेस्टोरेंट, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, पार्किंग व्यवस्था, पटना मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ-साथ अन्य विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने इन कार्यों की रूपरेखा तय करने के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है।

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

बता दें कि पिछले दिनों इस स्टेडियम में बिहार और मुंबई की टीम ने रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। उस दौरान सोशल मीडिया पर स्टेडियम की बदहाली की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। वायरल फोटोज के अनुसार स्टेडियम का स्कोर बोर्ड जर्जर हालत में है। बाउंड्री के बाहर कूड़ा पड़ा हुआ है। दर्शकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है।

IMG 20230701 WA0080

20427407 ranjiii 01

मोइन उल हक स्टेडियम में पिछले दिनों करीब 23 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेला गया। मुंबई टीम में अजिंक्य रहाणे, धवल कुलकर्णी जैसे स्टार क्रिकेटर भी पटना पहुंचे थे। इस मैच में मुंबई ने बिहार की टीम को पारी और 51 रनों से मात दी। हालांकि, खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों ने मोइन-उल-हक स्टेडियम की बदहाली पर चिंता जाहिर की। बताया जा रहा है कि बीते 45 साल से इस स्टेडियम का रेनोवेशन नहीं हुआ है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में लंबे समय से चल रही गुटबाजी भी इसकी प्रमुख वजह है। अब बिहार सरकार ने इस स्टेडियम को वर्ल्ड क्लास बनाने का फैसला लिया है।

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20231207 WA0065 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150