समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कायाकल्प व इकोफ्रेंडली श्रेणी में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल राज्य में सर्व श्रेष्ठ, मिलेंगे 20 लाख

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [अंगद कुमार सिंह] :- कायाकल्प योजना में अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय को बिहार में सर्वश्रेष्ठ अस्पताल के रूप में चुना गया है। इतना ही अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय को इकोफ्रेंडली अस्पताल की श्रेणी में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दो श्रेणियों में अनुमंडलीय अस्पताल को 15 लाख और 5 लाख रुपए का पुरस्कर बिहार सरकार देगी।

बिहार राज्य स्वास्थ समिति के द्वारा पत्र में समस्तीपुर जिला का एक मात्र अस्पताल ने पुरस्कार की श्रेणी में अपना स्थान प्राप्त किया है वह भी सर्वश्रेष्ठ। अस्पताल को पुरस्कार की राशि रोगी कल्याण समिति में हस्तांतरित किए जाएंगे। यह कार्यकम स्वच्छता एवं संक्रमण प्रसार की रोकथाम के उद्देश्य से शुरू की गयी है। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए कुछ मानक तैयार किये गए हैं।

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

तय मानकों को प्राप्त करने के बाद योग्य अस्पतालों को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत चयनित कर पुरस्कृत करने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए संबंधित जिलों के सिविल सर्जनों को उक्त राशि संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों की रोगी कल्याण समिति के खाते में उपलब्ध कराने (कायाकल्प अवार्ड) में व्यय प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया है।

IMG 20230728 WA0094 01

दो तरह से होगा राशि का इस्तेमाल

पुरस्कार राशि का दो तरह से इस्तेमाल किया जायेगा। कुल पुरस्कार राशि में 25 फीसदी राशि चयनित अस्पतालों के कर्मचारी के बीच नगद प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। शेष बची 75 फसदी राशि का प्रयोग एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एस्सुरेंस स्टैण्डर्ड) से संबंधी कार्य या गुणवता सुधार पर खर्च किया जाना है, जिसमें एनक्यूएएस एवं कायाकल्प द्वारा चिह्नित कमियों को दूर करने में खर्च किया जा सकता है।

जैसे पीने का पानी की समुचित व्यवस्था, फायर सेफ्टी सिस्टम को बनाना, हर्बल गार्डन विकसित करना, रैंप एवं रोलिंग, दिव्यांग के लिए शौचालय निर्माण, लूज हैंगिंग वायर को ठीक करना, कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड, पेस्ट कंट्रोल, दरवाजा एवं खिडकियों के लिए वायर, परदे, भीतरी एवं बाहरी दीवारों की पेंटिंग, मेस आदि पर खर्च होगा।

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20231207 WA0065 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150