समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर DRM कार्यालय के पास बेहोशी की स्थिति में मिली युवती, राहगीरों ने सदर अस्पताल पहुंचाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के डीआरएम कार्यालय के पास सोमवार की रात करीब 10:45 बजे बेहोशी की स्थिति में एक युवती मिली है। जिसे डीआरएम कार्यालय के पास से गुजर रहे एक युवक ने देखा तो उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की बेहोशी की स्थिति में रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

बेहोशी की स्थिति में युवती को सदर अस्पताल पहुंचने वाले आर्यन पांडेय नामक युवक ने बताया कि वह मोबाइल पर बात करता हुआ डीआरएम कार्यालय के पास से गुजरा था। इसी दौरान सड़क किनारे कुछ लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। उसने देखा कि एक युवती बेहोशी की स्थिति में सड़क किनारे पड़ी हुई है और लोग उसे सिर्फ देख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल नगर थाने पर फोन कर जानकारी दी तो उन्हें बताया गया कि उसे अस्पताल पहुंचा दिया जाए। इसके बाद वह एक रिक्शा कर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। युवती के पास पहचान से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिला है। सिर्फ उसके तन पर कपड़ा है। संभावना जताई जा रही है की युवती को कहीं से लाकर यहां पर फेंका गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150