समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

KK Pathak ने बताया नए शिक्षकों को कैसे मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानिए दूर-दराज के जिलों के लिए तैयारी…

IMG 20221030 WA0004

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा और इसकी पूरी तैयारी की जा रही है. आगामी दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन होने जा रहा है जिसमें हाल में ही बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास किए और चयनित हुए शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेगा. इस कार्यक्रम में सभी नवचयनित शिक्षक शामिल नहीं हो सकेंगे.

शिक्षा विभाग की ओर से साफ किया गया है कि इस कार्यक्रम में हर जिले के शिक्षक शामिल नहीं होंगे. केवल तीन जिलों के ही शिक्षकों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है. वहीं दूर दराज के जिलों के शिक्षकों को इस कार्यक्रम में आने से रोका गया है. उन्हें नियुक्ति पत्र कैसे दिया जाएगा, इसे लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक (KK Pathak) ने खास जानकारी दी है.

222 scaled

IMG 20230604 105636 460

पटना में तीन जिलों के ही शिक्षक बुलाए गए..

दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह प्रस्तावित है. इस समारोह में दूरदराज के प्रमंडलों के लिए चयनीत शिक्षक नहीं आएंगे. पूर्णिया, भागलपुर और सरहसा के नव नियुक्त शिक्षकों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं लाया जायेगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है. के के पाठक ने संबंधित जिलों के डीएम को ये आदेश भेजा है. जिला पदाधिकारियों को जारी निर्देश में के के पाठक ने कहा है कि तीन ही जिलों के सफल टीचरों को गांधी मैदान के कार्यक्रम में आना है. पटना, नालंदा और वैशाली जिलों के सभी सफल अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में आना होगा. उन्होंने आदेश में कहा है कि यहां जिलास्तरीय किसी तरह का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है.

IMG 20231026 WA0072

अन्य जिलों के लिए क्या है तैयारी?

शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस फरमान के बाद चयनित शिक्षकों के मन में एक सवाल चल रहा है कि आखिर इन तीन जिलों के अलावा अन्य जिलों के शिक्षकों के लिए क्या व्यवस्था है. जिसका जवाब के के पाठक के इसी आदेश में हैं. अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि शेष जिलों में नव विद्यालय अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. जिला मुख्यालय में नियुक्त पत्र वितरण समारोह होगा जिसकी अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे. इस समारोह में बुलाये जाने वाले गणमान्य नागरिकों की जानकारी जिला पदाधिकारियों को पहले सचिवालय को भेजनी होगी.

IMG 20230728 WA0094 01

स्कूलों में कब से योगदान देंगे शिक्षक?

दो नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होने के लिए जिन शिक्षकों को चिन्हित किया गया उन सभी को विशेष बस द्वारा समारोह स्थल तक लाया जायेगा. समारोह खत्म होने के बाद सभी शिक्षक अपने-अपने प्रशिक्षण संस्थानों में लौट जायेंगे. तीन नवंबर को सभी शिक्षक अपने पदस्थापित विद्यालय में योगदान देंगे.

IMG 20230324 WA0187 01

दो नवंबर को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र..

बीपीएससी के द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दो नवंबर को मिलना है. गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण होना है. इसके लिए गांधी मैदान में जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. गुरुवार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गांधी मैदान में तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर एसएसपी राजीव मिश्रा, डीडीसी तनय सुल्तानिया, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. डीएम ने तैयारी के लिए नौ कोषांग गठित किये हैं. सभी कोषांग के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.इस कार्यक्रम के लिए डीडीसी तनय सुल्तानिया वरीय नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं.

सभी जिलाें को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा

कार्यक्रम के लिए मंच बनाने की तैयारी शुरू है. जेसीबी के माध्यम से हैंगर लगाने का काम शुरू हो गया है. हर जिले के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये जायेंगे. प्रवेश द्वार भी अलग-अलग होगा. बाहर से आनेवाले बसों को गांधी मैदान तक आने की व्यवस्था रहेगी. बेल्ट्रॉन के सहयोग से सभी जिलाें को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ने व कार्यक्रम का प्रसारण होगा. गांधी मैदान में नियंत्रण कक्ष की स्थापना होगी. सीसीटीवी से पूरे कार्यक्रम पर नजर रहेगी. उचित पहचान के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.

IMG 20230701 WA0080

मंच पर तैयाारी के लिए 30 अधिकारियों को लगाया

गांधी मैदान में तैयारी के लिए हैंगर अधिष्ठापन कोषांग,मंच प्रबंधन सह प्रोटोकॉल कोषांग,तकनीकी प्रबंधन कोषांग, नियुक्ति पत्र वितरण कोषांग, मूलभूत सुविधा कोषांग, यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग,आकस्मिक चिकित्सा कोषांग व मीडिया कोषांग बनाया गया है.मंच पर तैयाारी के लिए 30 अधिकारियों को लगाया गया है.

Samastipur Town 01

IMG 20230416 WA0006 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150