समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में जुटे देश भर के गन्ना अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक, गन्ना अनुसंधान के दशा और दिशा पर हो रही चर्चा

IMG 20221030 WA0004

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के विद्यापति सभागार में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना अंतर्गत गन्ना अनुसंधान की गुरुवार से दो दिवसीय वार्षिक बैठक की शुरुआत हुई है। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पी.एस पांडे, सहायक महानिदेशक ICAR डॉ. डीके यादव, गन्ना प्रजनन संस्थान कोयंबटूर की निदेशक डॉक्टर जी हेम प्रभा, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के निदेशक डॉ. आर विश्वनाथन के संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में देश भर के गन्ना अनुसंधान से जुड़े वरीय एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अपनी अनुसंधान परियोजनाओं के विकास के बारे में चर्चा करेंगे।

इस बैठक में देश भर के डेढ़ सौ से अधिक वैज्ञानिक अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे तथा अपने अनुसंधान परियोजनाओं की चुनौतियां एवं संभावनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान देश भर के विभिन्न संस्थाओं में गन्ना अनुसंधान को लेकर चल रहे परियोजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम चार सत्र में आयोजित किए जाएंगे। जिनमें फसल सुधार, फसल उत्पादन, पौधा रोग तथा कीट विज्ञान का सत्र होगा। इन सभी सत्रों में वैज्ञानिक अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

222 scaled

IMG 20230604 105636 460

कुलपति डॉ पी.एस पांडे ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से विश्वविद्यालय के अनुसंधान परियोजनाओं के साथ-साथ अन्य वैज्ञानिकों का भी ज्ञानवर्धन होगा। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे और गन्ना अनुसंधान की दशा तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। वहीं सहायक महानिदेशक आईसीएआर डॉ. डीके यादव ने कहा कि वर्तमान समय मे जलवायु परिवतर्न सबसे बड़ी समस्या है।

किसी क्षेत्र में अतिवृष्टि तो कही सुखाड़ गन्ना उत्पादन को प्रभावित करता है। जलवायु परिवर्तन और क्लाइमेट चेंज के कारण कई तरह की बीमारियां भी एक चुनौती है। हालांकि गन्ना के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुए है। देश का औसत उत्पाद विश्व स्तर पर भी काफी बेहतर है। इस वार्षिक बैठक में चुनौतियों से निपटने और जो प्रभेद अनुसंधान में निकल कर आये है। इस पर चर्चा की जाएगी।

वीडियो…

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

FB IMG 1697704351245

Samastipur Town 01

IMG 20230416 WA0006 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150