समूह में जमा करने के नाम पर राशि गबन के मामले में दो महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तस्वीर : फाइल (सांकेतिक)
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाने की पुलिस ने मोहनपुर गांव में छापमेारी कर समूह में राशि जमा करने के नाम पर दर्जनभर लोगों से राशि लेकर गबन करने के मामले में दो महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं में मोहनपुर गांव निवासी रूपेश कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी व स्वर्गीय बलिराम महतो की पत्नी मीना कुमारी शामिल है। थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि दोनों पर करीब चार लाख 80 हजार रुपए गबन करने का आरोप है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

