समस्तीपुर सरकारी बस स्टैंड के समीप छात्रा का मोबाइल झपट कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पी’टा, वीडियो वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर समाहरणालय के सामनें सरकारी बस स्टैंड के समीप गुरुवार की दोपहर एक छात्रा का मोबाइल झपट कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में युवक को लोगों ने नगर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस द्वारा युवक का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया है। युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा मुरौल थाने के अमरनाथ राय के पुत्र भरत कुमार के रूप में की गई है।
समस्तीपुर सरकारी बस स्टैंड के समीप छात्रा का मोबाइल झपट कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा#Samastipur #ViralVideo @bihar_police @Samastipur_Pol pic.twitter.com/y8bKQ5C0eS
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 27, 2023
घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त युवक बस स्टैंड के पास खड़ा था। इसी दौरान दो छात्राओं को उस ओर से मोबाइल पर बातचीत करते हुए जाते देखा। इसी दौरान युवक ने एक छात्रा की मोबाइल झपट ली और भागने लगा। छात्रा द्वारा हल्ला मचाए जाने पर वहां खड़े आसपास के लोगों ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया और उसकी लात घुसे जमकर धुनाई कर दी। हालांकि कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव भी किया गया। इसी दौरान हंगामा की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने युवक को बचाते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पिटाई का वीडियो हुआ वायरल :
युवक को पीटे जाने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोगों द्वारा जमीन पर पड़े युवक को लात और घूंसे से पीटा जा रहा है। कुछ लोग उसे बांध देने की भी बात करते हैं, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध भी करते हैं। हालांकि इसी दौरान घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी गई। नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मोबाइल झपट कर भागने के दौरान लोगों ने युवक की पकड़कर पिटाई की है। युवक का उपचार कराया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।






