समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

गुरूकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई फेयरवेल

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के दादपुर स्थित गुरूकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में गुरूवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को फेयरवेल दी गई। कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए पल एवं अनुभव को अपने सहपाठियों के साथ साझा किया। फेयरवेल समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य नीरज कुमार ने आने वाले बोर्ड एग्जाम के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पढ़ाई पर फोकस करने की भी नसीहत दी। साथ ही एकाग्रता भंग नहीं होने देने और सबसे जरूरी स्मार्टफोन से परीक्षा खत्म होने तक दूरी बनाए रखने की सबको सलाह दी। निदेशक सौरभ चौधरी ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका है। आज शिक्षा का उद्देश्य छात्रों का केवल मानसिक या किसी एक पक्ष का विकास करना ही नहीं है बल्कि आज शिक्षा का उद्देश्य है बालकों के सभी पक्षों का विकास करके उनके व्यक्तित्व का सर्वागीण और सामंजस्य पूर्ण विकास करना है।

new file page 0001 1

इस उद्देश्य की पूर्ति पूर्णतया शिक्षकों पर ही निर्भर करती है। शिक्षक ही वह शक्ति है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों पर अपना प्रभाव डालती है। यदि शिक्षक योग्य, अनुभवी और कर्त्तव्यपरायण हो तो छात्र भी उसी के अनुरूप बनेंगे। विद्यार्थियों को टाइम मैनजमेंट सही प्रकार से कर कैसे परीक्षा में रिजल्ट बेहतर कर सकें, इसके बारे में भी चर्चा की।

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

उन्होनें कहा कि 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों की जिम्मेवारी बढ़ जाती है, उनको अपने कैरियर चुनने का सुनहरा मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन, जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। गुरुकुल साइंस कोचिंग के एमडी अमरजीत कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यही वह समय है, जब हम अपने कैरियर, अपने सुनहरे भविष्य की सपनों को साकार कर सकते हैं. इसलिए बच्चे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

IMG 20230109 WA0007

उन्होंने अपने छात्र जीवन के रोचक बातें बच्चों से साक्षा किया। सीनियर स्टूडेंट्स ने एक ओर जहां जूनियर के प्रति अपना स्नेह दिखाया वहीं जूनियर्स ने भी सीनियर्स का रेस्पेक्ट करते हुए विदा किया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को अपने अपने अनमोल वचनों एवं संदेशों के माध्यम से प्रेरित किया। मौके शिक्षक नीलाद्र सरकार, मुकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, अजय कुमार सहनी,लव कुमार, सुशील कुमार, आनंद कुमार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक, अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद थे।

IMG 20230202 WA0154

IMG 20221203 WA0074 01

1 840x760 1

Post 193 scaled

20201015 075150