समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

‘बाल दिवस’ के अवसर पर आदर्श बाल विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बाल दिवस के अवसर पर जिले के गैर सरकारी संस्थान आदर्श बाल विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ० आर०एन सिंह, डॉ० शबनम गुप्ता, पूर्व प्राचार्य कमलेश कुमार सिंह, विद्यालय निदेशक दिनेश प्रसाद साह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए गए।

गगनयान, दुनियां को प्रदूषण रहित करने के नयाब तरीके, मोरबी सस्पेंशन पुल, सौर ऊर्जा, स्मार्ट विलेज एवं अन्य थीम आधारित मॉडल मौजूद थे। अभिवावकों और स्थानीय ग्रामीणों की भी हिस्सेदारी रही।

विद्यालय के निदेशक का कहना है कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति जागृति बढ़ेगी और आगे भी बाल विकास संबंधित कार्यक्रम आयोजित होता रहेगा। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छोटे कुमार, मनीष दीक्षित, पूनम झा, पूजा कुमारी, मनीष कुमार, दिव्या कुमारी, अभिजीत कुमार, नितिन, सुहानी, निशा, कुणाल, करण, वेदांत, संगम, बंधन, हिमांशु, साहिल, शाहिद आदि मौजूद रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150