Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 मई को मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं होगी हल्की वर्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 03 से 07 मई 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बदल देखे जा सकते हैं। 4 से 5 मई के आसपास आसमान में मध्यम बादल आ सकते हैं, जिसके कारण 5 मई के आसपास बिहार के जिलाें में कहीं-कहीं हल्की वर्षा मेघ गर्जन के साथ हाे सकती है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है। 5 मई के आसपास सतही हवा की गति थोड़ी तेज हाे सकती है। सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

आज का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा। मौसम को देखते हुये किसानों को सुझाव दिया गया है कि 4 से 5 मई के आसपास मौसम में परिवर्तन होने से हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है। इस मौसम को देखते हुये किसान कृषि कार्यों में सर्तकता बरतें। गेहूं अरहर तथा रबी मक्का की कटनी तथा सुखाने का काम सावधानी पूर्वक करें। कटी हुई गेहूं की दौनी कर सुरक्षित स्थान पर रखें। कीटनाशकों का छिड़काव आसमान साफ रहने पर ही करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

9 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

36 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago