Weather

बिहार में 3 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में आंधी-बारिश का दौर कम होने के बाद अब भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए हीटवेव का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 23 से 25 अप्रैल तक झुलसाने वाली लू और भीषण गर्मी के आसार जताए गए हैं। इस दौरान दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने से गर्मी का एहसास वास्तविक तापमान से अधिक होगा। ऐसे में लोगों को लू से बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हीटवेव के दौरान इन बातों के रखें ध्यान-
  • – आवश्यक न हों तो तेज धूप में बाहर न निकलें
  • – पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और डिहाइड्रेशन की स्थिति से बचें
  • – ओरआरएस, घरेलू पेय पदार्थ जैसे- लस्सी, छाछ, तोरानी, नींबू पानी आदि का सेवन करें
  • – बाहर काम करते हैं तो टोपी, छतरी आदि का प्रयोग करें। सिर, गर्दन और चेहरे समेत अन्य अंगों को नर्म कपड़ों से ढककर बाहर निकलें।
  • – खेतों में काम करते समय बीच-बीच में छायादार स्थानों पर आश्रय लें

Avinash Roy

Recent Posts

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

20 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

1 दिन ago