समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 22 से 26 फरवरी तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी को पूर्वा हवा 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसके बाद पछिया हवा का प्रभाव रहेगा। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 80 से 90 प्रतिशत और दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।
डॉ. ए. सत्तार, नोडल पदाधिकारी मौसम विभाग पूसा के अनुसार, उत्तर बिहार में 26 फरवरी तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए किसानों को सब्जियों की फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। मटर, टमाटर, बैंगन, मिर्च, प्याज और पत्ता गोभी जैसी फसलों को पानी की जरूरत होगी। सिंचाई से फसलों की वृद्धि बेहतर होगी।
बसंतकालीन मक्का की बुआई का यह सही समय है। जुताई से पहले प्रति हेक्टेयर 15-20 टन गोबर की खाद, 40 किलोग्राम नाइट्रोजन, 40 किलोग्राम सल्फर और 30 किलोग्राम पोटाश का प्रयोग करें। बुआई के लिए सुवान, देवकी, गंगा 11, शक्तिमान 1 और 2 किस्में उपयुक्त हैं। बीज दर 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखें। बीज को 2.5 ग्राम थीरम या कैप्टान से उपचारित कर बुआई करें। रबी मक्का की फसल में दाना बनने की अवस्था तक नमी बनाए रखें। सूर्यमुखी की बुआई भी करें।
बुआई से पहले प्रति हेक्टेयर 100 क्विंटल कम्पोस्ट, 30 किलोग्राम नाइट्रोजन, 80 किलोग्राम स्फूर और 40 किलोग्राम पोटाश का प्रयोग करें। उत्तर बिहार के लिए मोरडेन और पैराडेविक संकुल किस्में उपयुक्त हैं। संकर किस्मों में केबीएसएच-1, केबीएसएच-44, एमएसएफएच-1, एमएसएफएच-4 और एमएसएफएच-17 की सिफारिश की गई है। संकर किस्मों के लिए बीज दर 5 किलोग्राम और संकुल किस्मों के लिए 8 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखें। बुआई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम थीरम या कैप्टान से उपचारित करें।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…