समस्तीपुर/पूसा :- कड़ाके की ठंड व बादल के बीच बुधवार के दिन की शुरूआत हुई है। इससे पहले मंगलवार को भी लोग धूप को तरसते रहे। वहीं सुबह कुहासा वाहन चालकों को परेशान करता रहा। ठंड के कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहे। इस दौरान लोग अलाव व बिजली हीटर आदि से चिपके रहे। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम बताया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 10.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ठंड बरकरार रहने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान देर सुबह तक मध्यम से घना कुहासा रह सकता है। मौसम पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 5 से 10 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री एवं न्यूनतम 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…