Weather

समस्तीपुर समेत बिहार के 16 जिलों में आज मौसम होगा खराब, अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के कई इलाकों में आज मंगलवार से अगले तीन दिन रात के समय ठंड कंपा सकती है. आइएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने के आसार हैं. इस दौरान सुबह के समय राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 14 दिसंबर 2024 से पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली, बक्सर, सारण, सीवान, समस्तीपुर, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, भोजपुर, खगड़िया, बेगुसराय, पूर्णिया और कटिहार जिलों के भागों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

प्रदेश में तेजी से घटेगा तापमान

आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार के अनुसार अगले तीन दिन दक्षिणी बिहार में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री और उत्तरी बिहार में यह तापमान 10-12 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. उन्होंने साफ किया कि इसके बाद मौसमी बदलाव के बारे में पूर्वानुमान आना बाकी है. उन्होंने बताया कि अब बरसात की संभावना नहीं है. दरअसल मौसम में आने वाले यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है.

राज्य में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अनुमान से कमजोर रहा है. लिहाजा अभी बेहद कड़ाके की ठंड की आशंका बेहद कमजोर है. इधर पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में गया,गोपालगंज, सिवान,पश्चिमी चंपारण,वाल्मीकिनगर और डेहरी में हल्की बारिश दर्ज की गयी है. इधर बिहार के मौसम में खास बात यह है कि अभी तक राज्य में औसत उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक ही रहा है. लिहाजा मौसम में संभावित यह बदलाव कुछ अधिक ठंड वाला महसूस हो सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago