Weather

9-10 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी और वर्षा के आसार, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 07 से 11 दिसम्बर 2024 तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में अगले 2 से 3 दिनों तक माैसम के शुष्क रहने की संभावना है। पूरवा हवा चलने के कारण वायुमंडल में अत्यधिक नमी तथा अनुकूलीय माैसमीय सिस्टम के प्रभाव से 9-10 दिसंबर के आसपास आसमान में हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं। इसके प्रभाव से हल्की बूंदाबूंदी या वर्षा हो सकती है।

अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 3 से 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले 2 दिनों तक पछिया हवा तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 08.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

40 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

10 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

13 घंटे ago