Weather

दाना चक्रवात से बिहार में बिगड़ा मौसम, आज इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना (Dana) को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी और दक्षिणी बिहार के जिलों में तेज हवाओं (आंधी) के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जमुई जिले और आसपास के इलाके में भारी बारिश का अलर्ट है। दाना चक्रवात का असर राज्य में गुरुवार से ही देखने को मिल गया। बीते 24 घंटे के भीतर पूर्णिया, कटिहार समेत 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दाना चक्रवात का ज्यादा प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा। बिहार आते-आते यह तूफान कमजोर पड़ जाएगा। के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आंधी और तूफान के साथ बारिश की प्रबल संभावना नजर आ रही है। शुक्रवार शाम से चक्रवात का असर कम होने लगेगा।

पटना मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुनील नारायण थूल ने खराब मौसम में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने पर किसान और अन्य नागरिक पक्के घरों की शरण लें। खराब मौसम में पेड़ों के नीचे आश्रय न लें, क्योंकि ये बिजली के सुचालक होते हैं और ठनका गिरने पर जान जाने का खतरा बना रहता है। मौसम खराब होने पर खेतों में काम न करें।

24 अक्टूबर को बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट-

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ठनका गिरने का भी खतरा है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

4 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

4 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago