Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के दस्तक देने की संभावना, मध्यम से भारी बारिश के संकेत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अगले तीन से चार दिनों में माॅनसून के दस्तक देने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 15 से 19 जून तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में अनुकूल मौसमीय स्थिति के प्रभाव से अच्छी वर्षा की संभावना है।

अगले तीन से चार दिनों में माॅनसून के आगमन की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 18 से 19 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। इसी दाैरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। अगले दो दिनों में तापमान के गिरावट के कारण लू की स्थिति समाप्त हाे सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान अगले एक से दो दिनों के बाद लुढ़क कर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूवार्नुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार शुष्क चल रहा है।

हीट वेव और भीषण गर्मी से लोगों का सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त है। दिन के दस बजते ही सूरज आग उलगना शुरू कर देता है। शाम 4:30 बजे तक धूप की तपिश बर्दाश्त से बाहर रहती है. लोग गर्मी और धूप के कारण बीमार हो रहे हैं। हीट स्ट्रोक की चपेट में भी पड़ रहे हैं। खेतिहर मजदूरों, रिक्शा चालक, ठेला चालकों को धूप में बहुत परेशानी होती है।

इधर, किसान सहित हर कोई आकाश की ओर निगाहें टिकायें हुये हैं। सूरज इस तपिश से कब राहत मिलेगी और आकाश में बादल उमड़ेंगे व बारिश की बूंदे धरती पर टपकेगी। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के बाद लोगों मानसून की बारिश पर उम्मीद लगाये हुये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago