Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 21-22 मई को हो सकती है हल्की वर्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। सुबह दिन चढ़ने के साथ ही यह असर दिखाना शुरू कर रहा है। यह आगे एक-दो दिन जारी रहने का अनुमान है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 22 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल रहेंगे। इस दौरान अगले 1-2 दिनों तक समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि कि उसके बाद 21-22 मई तक उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री एवं न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 एवं दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान औसतन 12 से 18 किमी. प्रति घंटा की गति ये पुरवा हवा चल सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago