समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस अवधि में मौसम शुष्क रहेगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 19 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए.सत्तार ने बताया कि तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 65 एवं दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान औसतन 11 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…