राजधानी सहित प्रदेश में शनिवार से हवा के रुख में बदलाव होगा। उत्तर-पश्चिमी हवा की जगह पूरवा हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की शाम या रात में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देते ही प्रदेश में हवा का रुख बदल जाएगा। इस दौरान सुबह से शाम तक उत्तर-पश्चिमी हवा की गति तेज रहने की संभावना है। 17 से 20 फरवरी के बीच लगातार अंतराल पर दो या तीन पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिस कारण 20 फरवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी।
इस दौरान दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। लेकिन सुबह के समय राज्य के कुछ हिस्सों में कुहासा छाए रहने की भी संभावना है। शुक्रवार को वहीं पटना, गया और भागलपुर सुबह के समय घने कोहरे की चपेट में रहा। राजधानी सहित प्रदेश के 24 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और 15 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।
वहीं 7 शहरों का अधिकतम पारा गिरा और 15 शहरों का न्यूनतम पारा चढ़ा। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 28.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी और सबसे ठंडा जिला 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी रहा। शुक्रवार को पटना के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और सुबह के समय घना कोहरा रहने के कारण न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…