समस्तीपुर :- समस्तीपुर सहित बिहार का अधिकांश हिस्सा शीतलहर की चपेट में हैं। बिहार के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड लग रही है। पिछले दो दिनों से बिहार वासियों को धूप नसीब नहीं हुई है। कुहासे के बीच पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से कनकनी बढ़ गई है। आज भी सुबह से ही समस्तीपुर समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में कुहासा छाया हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार के अनुसार आज राज्य के पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं राज्य के उत्तर-पूर्व एवं उत्तर मध्य आग के अधिकांश स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ।
बिहार के अधिकांश हिस्सों में कुहासा का प्रकोप जारी है। हालांकि शनिवार के मुकाबले आज रविवार को कुहासे से थोड़ी राहत है, लेकिन ठंड में कमी नहीं है। आज सुबह से ही पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है।
अधिकांश हिस्सों में आज भी धूप नदारत है। दिनभर सूरज के नहीं निकलने एवं ठंडी हवा चलने से किसानों को खेतों में काम करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि किसानों का कहना था कि ठंड में वृद्धि गेहूं की खेती के लिए फायदेमंद है। ठंड नहीं पड़ने से गेहूं की खेती पर विपरीत असर पड़ता। इधर उनी कपड़ो, रूम हीटर समेत अन्य बिजली उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई। बता दें इस वर्ष आमतौर पर लोग ठंड कम महसूस कर रहे थे।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…