समस्तीपुर :- जिला में मानसून की सक्रियता कम होने से अभी आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच सोमवार को सामान्य से उपर रहते हुए 33 डिग्री सेल्सियस रहे अधिकतम तापमान से लोगों को दोपहर में उमस भरी से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर रहते हुए 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इस बीच सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 व दोपहर में 69 फीसदी रही। जबकि 9.9 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चली। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार के जिलों में मानसून की सक्रियता कम होने से अभी बारिश की उम्मीद नहीं है। आगामी दो दिनों तक लोगों को दोपहर में उमस का सामना करना पड़ सकता है। वहीं उसके बाद मानसून की सक्रियता में वृद्धि होने से बारिश की संभावना बढ़ेगी।
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…