Weather

अभी दो दिनों तक और परेशान करेगी हीटवेव, 13 से 15 जून के बीच मानसून देगी दस्तक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 13-15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकती है। जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी, हीट वेव व लू से राहत मिलेगी। हालांकि अभी आगामी दो दिनों तक हीट वेव के चलने की संभावना जताई गई है। इस बीच शनिवार को अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 2.8 डिग्री नीचे आते हुए 42 डिग्री से कम होकर 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अब्दुस सत्तार ने बताया कि मानसून के सामान्य रहने व अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बीच शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी मौसमीय आंकड़ों के अनुसर अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहकर 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहते हुए 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 77 जबकि दोपहर में हल्के बादलों के बीच 45 फीसदी रिकार्ड की गई। इस बीच 8.3 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चली। बताया गया कि पुरवा हवा के कारण लोगों को गर्मी से सुबह में थोड़ी राहत रही। हालांकि दोपहर के समय हीटवेव व लू की स्थिति का सामना करना पड़ा।

20 जून से 10 जुलाई तक गिराएं अल्प अवधि वाले धान का बीज

वैज्ञानिक ने अल्प अवधि वाले धान की किस्म एवं सुगंधित धान का किस्म का बिचड़ा नर्सरी में 20 जून से 10 जुलाई तक बोने का आह्वान किया है। वहीं मध्यम अवधि वाले धान की किस्मों को नर्सरी में गिराने व सिंचाई की सुविधा होने पर लंबी अवधि वाले धान की नर्सरी गिराने की सलाह दी है। इसके अलावा गरमा सब्जियों की कीट से निगरानी करने व पशुओं के लिए ज्वार, बाजरा व मक्का की बुआई करने की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago