समस्तीपुर /पूसा :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते है। इस अवधि में उत्तर बिहार के सभी जिलों के अधिकतर स्थानों पर 26 मई को हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। बारिश के दौरान तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।
डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यलाय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 28 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री एवं न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे तेज हवा चलने के साथ अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। दिनभर आसमान में बादल छाये रहे।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…