समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ व वातावरण में अत्यधिक नमी के प्रभाव से हो रही बारिश के बीच अब आगामी 12-24 घंटे तक एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदा-बूंदी होने की संभवना है। इसको लेकर पूसा डीआरपीसीएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार के जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज वाले बादल छाए रह सकते हैं।
वहीं बुधवार-गुरुवार तक एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में 10 किमी की रफ्तार से मुख्य रूप से पछिया हवा चलने की संभावना है। हालांकि 25-26 मार्च को पुरवा हवा चल सकती है।
बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 27-29 व न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं सुबह के समय 85-90 व दाेपहर में 55-60 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रह सकती है। वैज्ञानिक ने दो दिन बाद से उच्च प्राथमिकता देते हुए सरसों की कटनी व सुखाने का काम संपन्न करने की सलाह दी है। वहीं इसी समय गरमा मूंग, उरद व सब्जियों की बुआई, ओल की रोपाई पूरी करने की सलाह दी है। साथ ही आम के बगीचों में मंजर पूरी तरह आ चुके हैं।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…