समस्तीपुर :- ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 15-19 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ और मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद बताई गई है।
इस अवधि में 5-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना जताई गई है। जबकि मधुबनी व दरभंगा जिला में 18 फरवरी से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। बताया गया कि सुबह के समय 85-90 व दोपहर में 55-60 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रहने की संभावना है। इस दौरान मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री कम रहकर 24.1 व न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री कम रहकर 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वैज्ञानिकों ने मौसम को शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए अगात लगाई गई राई व सरसों की फसल की कटाई करने की सलाह दी है। वहीं गेहूं की फसल में गाभा आने की स्थिति में उस में सिंचाई कर नेत्रजन देने, गरमा मक्का की बोआई करने, लहसुन व अगात लगाई गई प्याज के फसल की कीट से निगरानी करने, गरमा मौसम की सब्जियों की बोआई शुरू करने व 17 फरवरी तक नर्सरी तैयार कर पपीता की बुवाई करने की सलाह दी गई है।
उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ व मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 5-10 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि पछिया हवा से तापमान अभी कम रहेगा। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…