Weather

बिहार में अभी अगले पांच दिनों तक कम लगेगी ठंड, नहीं दिखेगा कोहरा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में इस बार आधा दिसंबर महीना बीत जाने के बाद भी अब तक एक दिन भी घना कोहरा नहीं देखा गया. अभी अगले पांच दिन इसकी और संभावना नहीं है. यही वजह है कि अगले चार-पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं. आइएमडी ने इस संदर्भ में आधिकारिक पूर्वानुमान जारी किया है. आइएमडी ने आसमान में बन रहे कोहरे की सेटेलाइज चित्र हासिल की है.

जमीन पर कमजोर पछुआ चल रही

आइएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि बिहार के आसमान में ऊपर एक किलोमीटर बाद रात से घना कोहरा रहता है. इसकी वजह वहां समुचित नमी और पुरवैया है. जबकि जमीन पर कमजोर पछुआ चल रही है. सुबह कुछ आंशिक ठंडक की वजह से कोहरा ऊपर की ओर उठता भी है, तो वह एक ऊंचाई के बाद पुरवैया से नीचे ही रह जाता है.

इस तरह वायु दाब कमजोर होने से गर्माहट नीचे ही ट्रैप हो जाने से धरातल पर कोहरा अधिक समय तक नहीं बन रहा है. मौसम विज्ञानी आशीष के मुताबिक बीच-बीच में पुरवैया चल जाने की वजह से वातावरण में अच्छी खासी नमी है. पछुआ की शक्तिशाली न होने की वजह से नमी की वजह से गर्माहट बनी हुई है. लिहाजा वातावरण में तापमान बढ़ने की संभावना बन रही है.

प्रदेश में गया रहा सबसे ठंडा 

आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि इसमें पिछले 48 घंटे में करीब एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस का इजाफा है. रविवार को पटना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा सात से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान वाले जिलों या स्थानों में सबौर, डेहरी, औरंगबााद, बांका, नवादा, सीवान/जीरादेई और पूसा/ समस्तीपुर शामिल है.

पिछले चौबीस घंटे में करीब 24 जिलों में तापमान बढ़ा है. दिसंबर मध्य के बाद भी प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है. प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान अररिया में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सिवान/जीरादेई और सुपौल में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago