Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में हवा ने बदला रूख, सामान्य से ऊपर हुआ तापमान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में शनिवार को हवा ने अपना रूख पछिया से बदलते हुए दक्षिणी-पश्चिमी का किया। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलवायु परिवर्तन पूसा स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से शनिवार को जारी मौसम के आंकड़ों के अनुसार दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहे।

इस दौरान जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहकर 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब एक डिग्री तक अधिक रहकर 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 94 फीसदी व दोपहर में 51 फीसदी दर्ज की गई। वहीं 3.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवा चली। जिससे लोगों को बीते एक सप्ताह से लगातार बढ़ते जा रहे ठंड से राहत मिली।

वर्जन :

उत्तर बिहार के जिलों में हवा का रूख पछिया से दक्षिणी-पश्चिमी होने के कारण जहां तापमान में हल्की वृद्धि हुई है। वहीं हवा की गति भी कम हुई है। जिससे ठंड से अभी राहत मिली है। अभी आकाश में हल्के बादल आने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

6 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago