नोरू चक्रवात के प्रभाव को लेकर मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली की ओर से बिहार सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक दो दिनों में भी बिहार के मौसम पर इसका आंशिक असर दिख सकता है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश की गतिविधियां राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में केंद्रित हैं। अगले दो तीन दिनों में राज्य के शेष भाग में भी आंशिक बारिश के आसार हैं। फिलहाल मानसून ट्रफ तटीय आंध्रप्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक तेलंगाना से पश्चिमी मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तरप्रदेश की ओर बने चक्रवातीय परिसंचरण से होकर गुजर रही है।
इसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में अतिभारी तो कुछ हिस्सों में आंशिक से मध्यम बारिश हुई है। जिन इलाकों में बारिश हुई है उनमें वाल्मिकीनगर में 152 मिमी, गौनाहा में 42.2 मिमी, भागलपुर में 37.7 मिमी, दरभंगा में 33.4 मिमी, लालबिघाघाट में 21.6 मिमी, चनपटिया में 19.8 मिमी, बगहा में 19 मिमी, बांका में 13.4 मिमी बारिश हुई है।
अभी सूबे में हफ्ते भर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। यूपी के पूर्वांचल की सीमा से सटे जिलों में गरज तड़क के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग और दक्षिणी पश्चिमी भाग में मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में होगी बारिश
जिन जिलों में शनिवार को गरज तड़क के साथ बारिश का अलर्ट है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज शामिल हैं। बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल के लिये भी मौसम विभाग ने गरज तड़क का अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिनों में पश्चिमी चंपारण के कुछ इलाकों में अतिभारी बारिश हुई है। दस अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और किशनगंज में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की स्थिति रह सकती है। पटना में मौसम साफ रहा। दिन में धूप निखरी लेकिन मंद मंद हवाओं का प्रवाह जारी रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से आंशिक ऊपर रहा।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…