समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में छाए रहेंगे बादल, मौसम शुष्क रहने की संभावना
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते है। उत्तर बिहार के अनके स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। उसके बाद मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। उक्त जानकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने दी।
उन्होंने बताया कि 15 मई तक की अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
दिन के तापमान में गिरावट के बाद भी हवा में नमी की मात्रा बढ़ी हुई है। इससे उमस वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.3 व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्यिस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। सुबह सात बजे हवा में नमी की मात्रा 87 प्रतिशत थी। दोपहर में नमी की मात्रा 73 प्रतिशत रही। पूरे दिन करीब आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डा. ए. सत्तार ने बताया कि 14 मई तक बारिश के आसार हैं। इस बीच मौसम शुष्क रहेगा।