viral

भजन कार्यक्रम में नोट की जगह रोटियों की बारिश, मंच पर चपातियों का ढेर, जानें वजह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

गुजरात के पाटन में मशहूर गायक कीर्तिदान गढ़वी (Kirtidan Gadhvi) के भजन कार्यक्रम में एक अनोखा नजारा दिखाई दिया। बताया जाता है कि रोटलिया हनुमान मंदिर में आयोजित गढ़वी के भजन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए लोगों को टिकट की जगह रोटियां लाने की अपील की गई थी। लोग भजन कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए टिकट की जगह रोटियां लेकर पहुंचे। आलम यह था कि गायक कीर्तिदान गढ़वी के चारो तरह रोटियों का ढेर लग गया। गायक कीर्तिदान गढ़वी अपने कार्यक्रमों में नोटों की बारिश के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर उनके कार्यक्रमों में श्रोता नोटों की बारिश करने नजर आते हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुजरात के पाटन में रोटलिया हनुमान मंदिर है। इसी मंदिर में गायक कीर्तिदान गढ़वी के भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैसा की पूर्व में देखा गया है। कार्यक्रम में एंट्री के लिए टिकट लगाई जाती थी। लेकिन इस बार टिकट की जगह लोगों से रोटियां लाने की अपील की गई थी। यही नहीं कार्यक्रम में पूर्व की तरह नोटों की बारिश की जगह रोटियों की बारिश भी की गई। कार्यक्रम में एक रोटला यानी मोटी रोटी या 10 रोटली यानी पतली चपातियां लाने वाले लोगों को प्रवेश दिया गया।

आयोजकों ने रोटियां लेकर एंट्री देने की एक खास वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद गली के कुत्तों एवं अन्य भूखे जानवरों के लिए भोजन जुटाना था। लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर शिरकत की। बड़ी संख्या में लोग परिवारों समेत इस कार्यक्रम में शामिल हुए और नोटों की जगह मकर रोटियां दान की। इस कार्यक्र में पशु अधिकार कार्यकताओं को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। पशु कल्याण संगठनों से जुड़े लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के शुरू होने के कुछ ही देर बाद मंच चपातियों से भर गया।

बताया जाता है कि हनुमान मंदिर के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी प्रस्तुति दी। आम तौर पर गुजरात में इस तरह के आयोजनों खास तौर पर कीर्तिदान गढ़वी के कार्यक्रमों में पैसों की बारिश होती है। लेकिन यह कार्यक्रम बेहद अनूठा था जिसमें गायक कीर्तिदान गढ़वी के आगे रोटियों का अंबार नजर आया। कार्यक्रम में गायक कीर्तिदान गढ़वी ने श्रद्धालुओं से गुजारिश की कि वे जब भी रोटलिया मंदिर आएं तो रोटियां जरूर लाएं ताकि गरीबों और भूखे बेजुबानों की सेवा की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

2 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

7 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

17 घंटे ago