Categories: viral

देख रहे हो बिनोद…सोलर एनर्जी से साधु का यह जुगाड़ देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

गर्मी के मौसम में धूप और पसीने से लोग तंग आ जाते हैं। खासतौर पर अगर सड़क पर चलना हो तो यह और भी मुश्किल हो जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए एक साधु ने अनोखा जुगाड़ बना रखा है। इस जुगाड़ के चलते उनके चेहरे पर धूप भी बहुत कम मात्रा में पड़ती और हवा भी भरपूर मिलती है। सोशल मीडिया पर इस साधु का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

धूप में ठंडी हवा का आनंद

टि्वटर पर यह वीडियो धर्मेंद्र राजपूत के अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो के साथ ट्वीट में धर्मेंद्र लिखते हैं, देख रहे हो बिनोद, सोलर एनर्जी का सही प्रयोग। सर पे सोलर प्लेट और पंखा लगाकर बाबा जी कैसे धूप में ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं। इस वीडियो में साधु अपने सिर पर फैन लगाए घूमता नजर आ रहा है।

इस पंखे की दिशा उनके चेहरे की तरफ है, वहीं पीछे की तरफ सोलर पैन लगाया हुआ है। वीडियो बनाने वाला जब उनसे पूछता है कि यह सिस्टम क्या बनाया है तो वह बताते हैं कि गर्मी से बचने के लिए इसे बनाया है। वह आगे बताते हैं कि जितनी ही तेज धूप होगी, उतनी ही तेज यह फैन चलेगा।

कुछ इस तरह से की है फिटिंग

वीडियो देखने पर समझ में आ रहा है कि साधु ने देसी जुगाड़ से अपना यह फैन तैयार किया है। इसके लिए उन्होंने पीले कलर का हेलमेट लिया है, जो आमतौर पर कंस्ट्रक्शन के दौरान पहना जाता है। इसमें पीछे की तरफ सोलर प्लेट सेट कर दी गई है। इसके बाद छोटे साइज का पंखा हेलमेट में सामने की तरफ इस तरह से सेट किया गया है कि उसकी हवा चेहरे पर पड़ती रहे। इस तरह तेज धूप में भी उन्हें गर्मी और पसीने की परेशानी नहीं होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

2 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

5 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

9 घंटे ago