कैमूर के करकटगढ़ जलप्रपात में मगरमच्छों को जलक्रीडा करते आप देखते रह जाएंगे। यह जलप्रपात मगरमच्छ संरक्षण रिजर्व के तौर पर भी जाना जाता है। चैनपुर स्थित यह जलप्रपात प्रखंड मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर है। युवा सेल्फी लेते दिख जाएंगे। यहां का शांत वातावरण पर्यटक को सुकून देता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर यह क्षेत्र खास बन गया है।
जलप्रपात के आसपास इको पार्क, लकड़ी का झूला, छोटे तालाब और हरियाली लोगों का मन मोह लेता है। कैमूर वन प्रमंडल के चैनपुर सुरक्षित वन क्षेत्र के करकटगढ़ जलप्रपात के पास वन विभागकी ओर से बनाए गए इको पार्क व लकड़ी के सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था। इस हिस्से में आसानी से पहुंचने के लिए 27 लाख रुपए की लागत से 65 मीटर लंबा झूला पुल तैयार किया गया है।
इको पार्क 4 हेक्टेयर में फैला है। पार्क में मखमली घास लगाई गई है। फूलों के पौधे व वृक्ष हैं। बांस का सुंदर डस्टबिन रखा गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए पाथ-वे बनाया गया है। वर्षा जल के संरक्षण की व्यवस्था है। इसके लिए इसी 4 हेक्टेयर भूमि में 7 छोटे-छोटे तालाब बनाए गए हैं। गर्मी में इन तालाबों की पानी से पार्क के पौधों व घास की सिंचाई होती है। पार्क में लोगों को बैठने के लिए कुर्सीयान शेड, उडेन एसपेंशन, टॉयलेट आदि की सुविधा है। पार्क में सैलानियों के घूमने के कैंपिंग साइट का निर्माण की संभावना है।
अब बरसात शुरू हो गई है। बारिश के पानी से यहां का दृश्य अत्यंत मनोरम हो जाता है। पहाड़ों के ऊपर की हरियाली पर्यटकों को सुकून देती है। सावन-भादों में बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। यहां सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया है। खतरनाक जगहों मसलन गहराई व मगरमच्छ वाले तालाब के नजदीक जाने से लोगों को रोकने के लिए गार्ड भी हैं। सुविधाओं की देखरेख करने के लिए अलग से कर्मी हैं।
कैमूर जिले की सीमा यूपी के गाजीपुर व चंदौली और झारखंड के गढ़वा तथा मध्य प्रदेश से सटी है। तीनों राज्यों के पर्यटक यहां मगरमच्छों को क्रीडा करते देखने आते हैं। राज्य की राजधानी पटना से 191 किमी. दूर कैमूर अपनी संस्कृति और विरासत के अलावा अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कैमूर की ऊंची पहाड़ी पर कई जलप्रपात हैं। उनमें करकटगढ़ जलप्रपात लोगों को लुभा रहा है।
समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…