माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की सेवा डाउन हो गई है, जिससे देश-दुनिया के लाखों यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यूजर्स एक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन काफी दिक्कत हो रही है. Something went wrong का मैसेज आ रहा है. हालांकि कुछ देर के बाद ट्वविटर फिर से बहाल हो गया.
ट्विटर डाउन होने के बाद यूजर्स काफी परेशान हुए. सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लोग दूसरे प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे. कुछ यूजर्स ट्विटर डाउन होने पर मजे भी ले रहे. मीम्स बनाकर लोग एलन मस्क को भी ट्रोल किया. कुछ यूजर्स ने लिखा, एलन मस्क ट्विटर को बहाल करने की दिशा में व्यस्त हैं.
डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर भारत और विदेश में कई उपयोगकर्ताओं के लिए डाउन हो गया. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत में 300 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट का उपयोग करने में कठिनाई होने की शिकायत की. दूसरी ओर, 7,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने आउटेज ट्रैकर वेबसाइट पर ट्विटर डाउन की सूचना दी.
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…