Categories: Sports

Asia Cup के फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्‍तान की टक्‍कर! इस बार वैभव सूर्यवंशी लगाएंगे जीत का ‘तिलक’

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, ट्रॉफी अभी तक भारत को नहीं मिली है। ऐसे में भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही जश्‍न मनाया था। भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे थे। उन्‍होंने निर्णायक मैच में 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली थी।

फिर भारत-पाकिस्‍तान की टक्‍कर

भारत और पाकिस्‍तान टीम एक बार फिर एशिया कप के फाइनल में टकराने के लिए तैयार हैं। इस बार दोनों देशों की जूनियर टीम का मुकाबला होगा। दरअसल, इन दिनों खेले जा रहे एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्‍तान ने सेमीफाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबले 19 दिसंबर को खेले जाएंगे।

सेमीफाइनल में बनाई जगह

पहले सेमीफाइनल में भारतीय अंडर 19 टीम का सामना बांग्‍लादेश से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान टीम श्रीलंका से टकराएगी। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीम 21 दिसंबर को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में आमने-सामने होंगी। ऐसे में एक बार फिर भारत और पाकिस्‍तान की जंग देखने को मिल सकती है।

शानदार फॉर्म में है टीम

ग्रुप स्‍टेज में भारतीय युवा टीम पाकिस्‍तान को धूल चटा चुकी है। टूर्नामेंट के 5वें मैच में भारत ने पाकिस्‍तान को 90 रन से शिकस्‍त दी थी। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्‍होत्रा और अभिज्ञान कुंडू शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अभिज्ञान कुंडू ने 1 दोहरे शतक की बदौलत 3 मैचों में 263 रन बनाए हैं। वहीं वैभव 3 मुकाबलों में 226 रन कूट चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago