Sports

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, वर्ल्ड कप में 8वीं बार रौंदने को तैयार टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है और पिछले 7 वर्ल्ड कप मुकाबलों में हर बार पाकिस्तान की टीम को मुंह की खानी पड़ी है। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो ऐसा लग रहा है कि आठवीं बार भी इस टीम को हार मिल सकती है और भारत का रिकॉर्ड बरकरार रह सकता है। भारत को जीत मिलेगी और इसके पीछे कुछ ठोस वजह है। टीम इंडिया को अपने घरेलू कंडीशन, फैंस के सपोर्ट, बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिल सकती है।

7 मैच 7 जीत

भारतीय टीम इस वक्त पाकिस्तान पर हावी नजर आ रही है। टीम के सभी बल्लेबाज रिदम में नजर आते हैं जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था तो वहीं विराट कोहली पिछले दो मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल और केएल राहुल अच्छी टच में दिख रहे हैं। निचले क्रम में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज हैं जो मैच को जीतने का दम रखते हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो एक तरफ जहां पाकिस्तान के गेंदबाज अपनी लय पाने की कोशिश में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मो. सिराज विरोधी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अब तक दोनों मैचों में प्रभावी रहे हैं तो वहीं रवींद्र जडेजा भी विकेट निकालने में माहिर हैं। वहीं पाकिस्तान के स्पिनर पिछले दो मैचों में असरदार नहीं रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप का पहला मैच 1992 में खेला गया था और टीम इंडिया को उस मैच में 43 रन से जीत मिली थी और उसके बाद 1996 में भारत ने पाक के खिलाफ 39 रन से मैच जीता था। 1999 में फिर से भारत ने पाकिस्तान को 47 रन तो वहीं 2003 में 6 विकेट से हराया था। साल 2011 में 29 रन, 2015 में 76 रन जबकि 2019 मे भारत को 89 रन से डकवर्थ-लुईस नियम से जीत मिली थी।

भारत ने पाकिस्तान को कब कितने अंतर से हराया

2019 भारत 89 रन से जीता (डकवर्थ-लुईस नियम)
2015 भारत 76 रनों से जीता
2011 भारत 29 रनों से जीता
2003 भारत 6 विकेट से जीता
1999 भारत 47 रनों से जीता
1996 भारत 39 रनों से जीता
1992 भारत 43 रनों से जीता

 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago