Sports

31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा एशिया कप, श्रीलंका को 9 तो PAK को मिली 4 मैचों की मेजबानी

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। पाकिस्तान में टूर्नामेंट के सिर्फ 4 मैच होंगे। बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे। शुरुआती ग्रुप स्टेज के चार मैच पाकिस्तान में होंगे। इनमें एक ग्रुप से पाकिस्तान Vs नेपाल मैच और दूसरे ग्रुप से अफगानिस्तान Vs बांग्लादेश, अफगानिस्तान Vs श्रीलंका और बांग्लादेश Vs श्राीलंका मैच शामिल हैं। यानी पाकिस्तान में भारत का एक भी मैच नहीं होगा। फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा।

31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच होने जा रहे इस टूर्नामेंट के कौन से मैच किस शहर में होंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

श्रीलंका में कौन-कौन से मैच होंगे

श्रीलंका में ग्रुप स्टेज से भारत Vs पाकिस्तान और भारत Vs नेपाल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। सुपर-4 के सभी मैच और फाइनल भी श्रीलंका में ही खेले जाएंगे।

विवादों में रही मेजबानी

एशिया कप के मौजूदा सीजन की मेजबानी विवादों में रही है। ACC ने इसके आयोजन का जिम्मा पाकिस्तान को दिया था, लेकिन ACC प्रेसिडेंट और BCCI सचिव जय शाह ने पाकिस्तान में भारतीय टीम भेजने से इंकार कर दिया। ऐसे में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में टीम भेजने से इंकार कर दिया।

जानिए एशिया कप को लेकर विवाद क्यों?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के कैलेंडर में 2023 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कैलेंडर जारी होते ही यह साफ कर दिया था कि टीम इंडिया खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। BCCI ने एशिया कप किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नहीं माना।

हालांकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का प्रस्ताव भी दिया था। हाइब्रिड मॉडल के मुताबिक, भारत के मैच पाकिस्तान के अलावा किसी और देश में करा दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी पाकिस्तान के बाहर होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

11 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

11 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

20 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

21 घंटे ago