Rosera

रोसड़ा में पेट्रोल पंप कर्मी से 4 लाख की लूट, बैंक में जमा करने जा रहा था रुपये, हथियार के बल पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में पल्सर बाइक सवार तीन अपराधियों में पेट्रोल पंप कर्मी से लाखों रुपए लूट लिया और हसनपुर पुल के रास्ते खानपुर की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। साथ ही खानपुर एवं रोसड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। घटना गुरुवार दोपहर की है।

उक्त घटना रोसड़ा थाना के बलुआहा पेट्रोल पंप के पास की बताई गई है। पेट्रोल पंप के कर्मी अमरकांत राय ने बताया कि कि वह तीन लाख 88 हजार 214 रुपये लेकर एरौत स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान रोसड़ा की ओर से पल्सर सवार तीन बाइक सवार अपराधी ने आगे से घेर लिया फिर पिस्टल के बलपर और रुपए लूट कर खानपुर की ओर भाग गया।

कर्मी ने बताया कि वह जान बचाने के लिए खेत की ओर भाग गया। इधर, रोसड़ा एवं खानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़ित कर्मी से भी पूछताछ की गई। इसके अलावा कई सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि अभी अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

29 मिनट ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

49 मिनट ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

1 घंटा ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

14 घंटे ago