Patori

पटोरी में दो नवजातों को कूड़े के ढेर पर फेंक जलाया, CCTV वायरल

समस्तीपुर/पटोरी : अनुमंडलीय अस्पताल और प्रखंड कार्यालय पटोरी के बीच मुख्य सड़क के किनारे मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना हुई है। बुधवार को कूड़े के ढेर पर दो नवजातों के अधजले शव मिले। सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

लोग उन मांओं को कोसने लगे, जिसने ममता को कलंकित किया। सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। वह भी तब, जब सीसीटीवी फुटेज में कूड़े के ढेर के पास फेंके दोनों नवजात पर लाइटर जलाकर फेंकते एक शख्स को साफ देखा जा सकता है। ठंड व ओस के कारण नंगे बदन नवजात पूरी तरह नहीं जले लेकिन दोनों की मौत हो गई। कूड़े के ढेर पर वह ममता भी चीखती दिखी जिसके लिए हर मां का आंचल हर क्षण तड़पता है।

लोग यह चर्चा करते सुने गए कि आसपास बड़ी संख्या में छोटे-बड़े नर्सिंग होम हैं। संभव है गर्भपात के बाद किसी ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से घटना को अंजाम दिया हो। हालांकि, दो नवजातों को एक साथ जलाए जाने से लोग थोड़े उलझन में थे।

मामले में थानेदार वरीय पदाधिकारी के निर्देश का इंतजार करते रहे। डीएसपी बीके मेधावी और प्रभारी एसपी संजय कुमार पांडेय को शाम तक घटना की जानकारी नहीं हुई। शाम में Samastipur Town Media के पूछने पर प्रभारी एसपी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि घटना की जांच का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

4 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

20 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago