Samastipur

एक-एक छक्के पर उछला समस्तीपुर, 52 गेंदों में वैभव ने लिख दी क्रिकेट की नई इबारत

समस्तीपुर : टीवी स्क्रीन पर जैसे ही समस्तीपुर के ताजपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक पूरा किया, पूरा इलाका जश्न में डूब गया। किसी ने पटाखे फोड़े तो किसी ने मिठाइयां बांटी। गांधी चौक पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं। वैभव की ऐतिहासिक पारी ने ताजपुर के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। यूएई के खिलाफ भारत की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज 52 गेंदों में 204 रन ठोककर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया।

28 छक्कों से गेंदबाजों के उड़ाए होश

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से यूएई के गेंदबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अपनी पारी में 28 छक्के और सात चौके लगाए। पहले ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर खेल प्रेमियों में अलग माहौल बनाए। जैसे-जैसे वैभव के बल्ले से रन बरसते गए, ताजपुर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह भी बढ़ता गया। दोहरा शतक पूरा होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया।

गांधी चौक पर काटा केक, बांटीं खुशियां

वैभव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गांधी चौक स्थित कोजी स्वीट्स के निकट क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। उमेश कौशिक के नेतृत्व में लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान वैभव के नाम के जयकारे भी लगाए गए। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि ताजपुर के बेटे ने अपनी बल्लेबाजी से पूरे समस्तीपुर का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

वैभव के घर बधाई देने पहुंचे लोग

वैभव के घर पर भी बधाई देने वाले लोग पहुंचते रहे। सभी ने परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। घर से लेकर गांधी चौक तक उत्सव जैसा माहौल रहा। उमेश कौशिक, रमेश कुमार, प्रभात कुमार, राकेश राज कहना था कि वैभव की यह उपलब्धि ताजपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। छोटे से शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले वैभव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े सपनों के लिए बड़े शहरों का होना जरूरी नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

सदर अस्पताल से दो माह में 292 मरीज किए गये रेफर, तमाम बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद रेफर करने का सिलसिला जारी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अनावश्यक रेफरल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सदर SDO ने लिया जायजा, कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में 95 भूमिहीन स्कूलों के भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज, कलेक्ट्रेट सभागार में DDC ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : जिले के 95 भूमिहीन प्रारंभिक विद्यालयों के भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन…

14 घंटे ago

शिक्षा विभाग के डीपीओ – पीओ का कार्य व संभाग आवंटन जिलास्तर से खत्म

समस्तीपुर : जिले में शिक्षा डीपीओ व शिक्षा पीओ का कार्य आवंटन जिला स्तर से…

1 दिन ago

प्रशस्त एप 2.0 के कार्य में लापरवाही पर समस्तीपुर के 287 सरकारी व निजी विद्यालयों को स्पष्टीकरण, यहां देखें लिस्ट…

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की…

1 दिन ago