समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास सोमवार की देर रात पिकअप की चपेट में आने से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं जन सुराज के नेता तारकेश्वर नाथ गुप्ता (55 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हो गए। पिकअप ने पूर्व सभापति की बाइक को ठोकर मारने के बाद कई अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार तारकेश्वर नाथ गुप्ता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवश निजामत गांव में आयोजित काली पूजा में शामिल होने गए थे। वहां से सोमवार देर रात बाइक से समस्तीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान लख्खी चौक मोड़ के पास समस्तीपुर शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मध्य रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
तारकेश्वर नाथ गुप्ता समस्तीपुर नगर परिषद के पिछले कार्यकाल में सभापति रहे थे। नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद उन्होंने प्रभारी सभापति के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने राजद छोड़कर जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद वह पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे। समस्तीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट के प्रबल दावेदारों में भी उनका नाम शामिल था, हालांकि अंतिम समय में उन्हें टिकट नहीं मिल सका।
उनकी असामयिक मौत की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख जताया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में नगर परिषद के पूर्व सभापति की मौत हुई है। उन्हें एक अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मारी थी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…
समस्तीपुर : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व…
समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के प्रांगण में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस…
समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…