समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान गृहस्वामिनी अपने पति के साथ ससुराल गई हुई थी। शाम को वापस लौटने पर घर में चोरी होने की जानकारी मिली। इस संबंध में गृहस्वामिनी रीना कुमारी ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह पति के साथ कोठिया स्थित ससुराल गई थीं। वहां से शाम करीब 7:30 बजे घर लौटीं तो मुख्य गेट के अंदर ग्रील, हॉल और कमरे की कुंडी टूटी मिली।
कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी से लेकर पर्स तक खंगाले गए थे। जांच करने पर पर्स में रखे करीब 70 से 75 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा सोने के एक जोड़ी टॉप्स और नाक का आभूषण भी चोरी कर लिया गया। दोनों जेवरों का वजन करीब पांच ग्राम बताया गया है। घटना की सूचना पीड़िता ने डायल 112 को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घर की वीडियोग्राफी भी की। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वह बेटी के साथ घर में अकेली रहती हैं। आवासीय इलाके में दिनदहाड़े हुई इस चोरी से परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई…
वैशाली के कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का कथित तौर पर रिश्वत लेते…
समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…
समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 में गुरुवार की सुबह उस समय…
जेडीयू नेता आनंद मोहन और जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह जेल जा सकते हैं.…