Samastipur

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश; SSP ने क्राइम मीटिंग में थानावार मामलों की समीक्षा की

समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर सोमवार को एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। क्राइम मीटिंग में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी से लेकर गंभीर आपराधिक कांडों के उद्भेदन तक में तेजी लाने की जरूरत है।

बैठक में ग्रामीण एसपी मुकुल रंजन समेत जिले के सभी थानाध्यक्ष और संबंधित पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। एसएसपी ने एक-एक थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन, आरोपितों की गिरफ्तारी और गंभीर मामलों में पुलिस की कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिन मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, उनमें विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रहनी चाहिए। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती सुनिश्चित करें। साथ ही फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करें। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने की हिदायत दी। बैठक में दीपावली के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना भी की गई।

एसएसपी ने पर्व के दौरान बेहतर पुलिसिंग और आपसी समन्वय के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों में भी इसी तरह सतर्कता और तत्परता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की छोटी-बड़ी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो। इसके अलावा एसएसपी ने थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनकी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार रखने और जनता का विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक के अंत में जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

छठ पर्व पर बढ़ेगी पुलिस गश्ती, बंद घरों की सुरक्षा पर रहेगी विशेष नजर :

छठ पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाने और बंद पड़े घरों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान कई परिवार पूजा के लिए घाटों और अपने गांव चले जाते हैं। ऐसे में उनके घरों में चोरी की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। एसएसपी ने निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र के वैसे मोहल्लों और इलाकों को चिह्नित किया जाए, जहां पर्व के दौरान बड़ी संख्या में घर बंद रहते हैं। ऐसे घरों के आसपास नियमित पुलिस गश्ती कराई जाए। रात्रि गश्ती के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। किसी भी तरह की संदिग्ध सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

15 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

2 दिन ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

2 दिन ago