Samastipur

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. विभाग ने एक साथ 10 जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और 9 जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) का तबादला कर दिया है. इस फैसले से पटना से लेकर सीवान, भागलपुर, नवादा और पूर्वी चंपारण तक शिक्षा विभाग के प्रशासनिक समीकरण बदल गए हैं.

शिक्षा विभाग ओर से जारी आदेश की माने तो, सरस्वती कुमारी को पटना का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. जबकि अब तक पटना के DEO रहे योगेश कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) भेजा गया है. पूर्वी चंपारण के राजन कुमार गिरी और नवादा के दीपक कुमार को भी बिहार बोर्ड से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

अलग-अलग जिलों में पदाधिकारियों का तबादला

सीवान के DEO राघवेंद्र प्रताप सिंह को मुख्यालय के योजना और अनुश्रवण कोषांग में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी जगह सीतामढ़ी के राघवेंद्र मणि त्रिपाठी को सीवान की जिम्मेदारी मिली है. जबकि बिहार बोर्ड के उप सचिव मुकेश कुमार अब भागलपुर के नए DEO होंगे. दिनेश कुमार पासवान को सीतामढ़ी, प्रफुल्ल कुमार मिश्रा को पूर्वी चंपारण और सुभाष कुमार को नवादा का जिला शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त गया है.

DPO की नई तैनाती से इन जिलों में बदलेगा प्रशासन

DEO के साथ 9 DPO का भी तबादला किया गया है. विनय कुमार सुमन को खगड़िया, आनंद कुमार को मुंगेर, विकास कुमार डीएन को औरंगाबाद, तारिक सज्जाद को मधेपुरा और रजनीश कुमार साहू को भागलपुर भेजा गया है. इसके अलावा भोला कुमार कर्ण को गोपालगंज और कुमार अभिजीत को पूर्वी चंपारण की जिम्मेदारी मिली है. SCERT के सहायक निदेशक राजीव कुमार और रवि कुमार को बक्सर का DPO नियुक्त किया गया है.

34 करोड़ की अवैध निकासी का मामला

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान के नाम पर 34 करोड़ 11 लाख 56 हजार 604 रुपये की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है. इस घोटाले के बाद ही पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक के दौरान यह मामला उजागर हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 29 करोड़ रुपये वापस कराए जा चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

28 मिनट ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

13 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

19 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

20 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

20 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

1 दिन ago