समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के विधानसभा क्षेत्र सरायरंजन थाना क्षेत्र का है। यहां रायपुर किशनपुर स्थित एसएच-88 किनारे एक लाइन होटल में देर रात तीन नकाबपोश अपराधियों ने सो रहे होटल संचालक पर हमला कर दिया। पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर पीठ में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान बनबीरा निवासी अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है। वह लाइन होटल का संचालक बताया गया है। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर किशनपुर स्थित एसएच-88 पर पेट्रोल पंप के समीप एक लाइन होटल की है। गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 1:26 बजे तीन नकाबपोश अपराधी होटल के अंदर पहुंचे। उस समय होटल संचालक अभिनंदन कुमार सो रहा था। अपराधियों ने उसे उठाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना से होटल में सो रहे अन्य कर्मियों की नींद खुल गई। कर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उन पर भी पिस्टल तान दी। हथियार देखकर कर्मी डर गए और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकले। इसके बाद अपराधियों ने अभिनंदन कुमार की पीठ में लगातार तीन गोलियां मार दीं। गोली मारने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की पूरी गतिविधि कैद हो गई है। फुटेज में तीन नकाबपोश अपराधियों के होटल में पहुंचने और वारदात को अंजाम देने की तस्वीरें सामने आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज के सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों नकाबपोश अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…