समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित फ्लिपकार्ट डिलीवरी सेंटर पर रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब डेढ़ लाख रुपये नगद लूट लिये। घटना के दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर एक कर्मचारी को पिस्तौल की बट से मारकर जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गये। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, चार से पांच की संख्या में पहुंचे नकाबपोश (सर्जिकल मास्क लगाकर) बदमाशों ने हथियार के बल पर डिलीवरी सेंटर को निशाना बनाया। बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया और नगदी लूट ली। इस दौरान एक कर्मचारी ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसकी पिस्तौल की बट से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
लूटपाट करने के बाद बदमाश घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गये। इससे पुलिस को घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिलने में परेशानी हो रही है। हालांकि, पुलिस अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट सकती है। गोदाम के आसपास और बदमाशों के भागने की दिशा के सभी सीसीटीवी की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन के अलावे स्थानीय मुसरीघरारी थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और लूटकांड में शामिल अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि करीब साढ़े 9 बजे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। टेक्निकल आधार पर जांच चल रही है, वहीं एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से नमूने एकत्रित किये है। कर्मियों से मिले इनपुट के आधार पर बदमाशों के भागने की दिशा में जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…