समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. धर्मांश रंजन (अंकुर) का जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी क्रम में उन्होंने मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युवा साथियों, अभिभावकों और बुजुर्गों से मुलाकात कर स्नातक मतदाताओं से संवाद किया।
जनसंपर्क के दौरान डॉ. धर्मांश रंजन ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और मतदाताओं की समस्याओं व सुझावों को सुना। उन्होंने युवाओं के भविष्य और स्नातक मतदाताओं से जुड़े विषयों पर भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में मतपत्र पर क्रमांक 22 पर प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र में मतदाताओं से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वे लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सीएसपी संचालक पर एक किशोरी…